जानसठ: सिखेड़ा क्षेत्र के हाइवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण गंभीर रूप से घायल, रोड सेफ्टी टीम ने बचाई जान
सिखेड़ा क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर सोमवार शाम 6:00 के आसपास उस समय सड़क हादसे मे एक जंगली हिरण गंभीर घायल हो गया, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते एक अज्ञात गाड़ी की टक्कर से हादसे मे जंगली हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया,आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची रोड सेफ्टी की टीम ने घायल अवस्था के चलते जंगली हिरण की जान बचाई गई।