बेलदौर: बेलदौर-चोढ़ली सड़क पर बड़ी भरना गांव के पास ई-रिक्शा पलटा, महिला घायल
बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलदौर चोढ़ली सड़क में स्थित बड़ी भरना गांव के निकट शनिवार की शाम चार बजे ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल महिला का पहचान चोढ़ली गांव निवासी शंभु यादव के पत्नी के रूप में की गई है।