खानपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी खैरी के उपसरपंच पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार यह चुनाव आयोजित किया गया, क्योंकि उपसरपंच का पद त्यागपत्र के कारण रिक्त हो गया था।उपसरपंच पद के लिए दो पंचों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें फूलपरी देवी और शमीम अहमद शामिल थे।