मरवाही: मरवाही में हाथियों की मस्ती का वीडियो वायरल, धान के खेत में कीचड़ स्नान करते दिखे चार हाथी
मरवाही वनपरिक्षेत्र में लगभग एक माह से चार हाथियों का दल लगातार अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में लोगों की नजर बनी हुई है। इसी बीच हाथियों का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में चारों हाथी धान के खेत में भरे कीचड़ में नहाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।