सुपौल: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 4, 2026 पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, पारिवारिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।