बिंदकी: बिंदकी कस्बे के वाटिका इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित, बच्चों ने जमकर मचाया धमाल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड कैलाश मंदिर के निकट स्थित वाटिका इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव मंगलवार की शाम 5 बजे से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका की चेयरमैन राधा साहू ने मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर तथा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोबोटिक लैब का शुभारंभ भी किया गया। बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।