महाराजगंज: नेरूवा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता के लिए चौपाल का आयोजन
5 जुलाई रविवार की दोपहर 3 बजे शिवगढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिला सशक्तिकरण दीदी अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बीडीसी सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बालिका मौजूद रही।