प्रतापपुर: ग्राम बरपटिया में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया कठोरी पूजा पर्व
ग्राम बरपटिया में पारंपरिक रीति-रिवाजों और गहरी आस्था के साथ 'कठोरी पूजा' पूरे उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्राम देवता एवं बुढ़ा देव की आराधना की। पूजा के दौरान क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। यह पर्व विशेष रूप से आने वाले कृषि सीजन की अच्छी शुरुआत और भरपूर फसल की