जौनपुर: जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत स्लीपर, 17 जुलाई से होगा संचालन
जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी और पंजाब के छेहर्टा के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जिसे संत रविदास एक्सप्रेस के नाम से संचालित किया जाएगा, का जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बताया कि ट्रेन का संचालन 17 जुलाई से शुरू होगा