साहिबगंज: सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को लेकर मीट-मुर्गा दुकानदार के साथ नगर परिषद पदाधिकारी ने की बैठक।
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें मीट-मुर्गा दुकानदार : ईओ अभिषेक कुमार सिंह साहिबगंज। नगर परिषद सभागार में मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मीट, मुर्गा एवं मछली दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर दुकानदारों को आवश्यक जानकारी दी गई।