मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला ट्रेन के नीचे से रेलवे ट्रेक पार कर रही थी। इसी क्रम में घटना हुई। महिला का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। सूचना मिलने पर सदर थाना से सहायक अवर निरीक्षक तिलेश्वर रजक मौके पर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में लिया।