धनौरा: गजरौला कुमराला पुलिस चौकी के पास पक्के पुल पर साप्ताहिक पशु बाजार में लगा भयंकर जाम, लोग परेशान
गजरौला में बुधवार को कुमराला चौकी पक्का पुल पर लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार से लगा भीषण जाम। आपको बता दें कि बकरा ईद के चलते पशु बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली जिसकी वजह से पशु रोड पर भी खड़े देखने को मिले जिससे रोड पर लंबा जाम लग गया। कुमराला चौकी से कुछ दूरी पर पीछे लगने वाले पशु बाजार के चलते भीषण जाम लग गया जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत और परेशानी।