लुणी: लूणी के उपखंड अधिकारी कसोटिया ने तीन सहायक अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
Luni, Jodhpur | Mar 11, 2024 लूणी उपखण्ड अधिकारी पुखराज कसोटिया ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा की बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीन सहायक अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया।उन्होंने बताया कि,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता महीराम विश्नोई,विधुत विभाग बोरानाड़ा के सहायक अभियंता विशनाराम चौधरी व सहायक अभियंता विधुत विभाग, सालावास के जवानाराम खारोल को कारण बताओ नोटिस किया।