झांसी: झांसी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 630 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
जिलाधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध बुधवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। दिगारा, कोछाभांवर और मेडिकल बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में दी गई दबिश में 630 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 1000 किग्रा लहन नष्ट किया गया। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए है।।