शामली: बनत के पास हाईवे पर स्क्रैप लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई स्कार्पियो, चार लोग घायल
Shamli, Shamli | Jul 9, 2026 गुरूवार को शामली—मुजफ्फरनगर हाईवे मार्ग पर बनत के नजदीक एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर स्क्रैप से लदी ट्रैक्टर—ट्राली से टकरा गई। स्कार्पियो में सवार लोग मुजफ्फरनगर के कांधला रोड स्थित भोपा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें से 4 लोग घायल हो गए, हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।