कानपुर: सचेड़ी में एलपीजी टैंकर और पिकअप की भिड़ंत, गैस लीक होने से हाईवे पर ट्रैफिक रोका गया, 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा
रविवार सुबह लगभग 7:00 बजे चकरपुर मंडी के पास ओरियंट रिजॉर्ट के सामने टैंकर और पिकअप में टक्कर हो गई इससे गैस कंटेनर से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया आसपास के लोगों को अलर्ट रहने के साथ गाड़ी बंद रखने को कहा।इंजीनियरों की टीम गैस रिसाव को रोकने में जुटी हुई है