महाराजगंज: जलालपुर बाईपास पर अज्ञात कार की टक्कर से मां-बेटे घायल, दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया
22 अक्टूबर बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने बायपास मार्ग पर बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक पर सवार मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तथा उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार सवार अपना वाहन लेकर फरार हो गया। मां बेटी को घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई गई।