कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष ने वार्ड संख्या 25 स्थित पटेल नगर गली का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं
झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने वार्ड संख्या 25 स्थित पटेल नगर गली का दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं शनिवार को 6 बजे सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।