रिसिया स्थित गल्ला मंडी परिसर में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन अग्रसेन परिवार और श्री श्याम सखी परिवार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के संत राम प्रकाश जी महाराज और सीताराम आश्रम के पं. रविशंकर जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में इंजीनियर महावीर प्रसाद अग्रवाल और सीए गोपाल कृष्ण मुख्य अतिथि रहे।