विदिशा नगर: बंधेरा के किसान ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट मे लगाई गुहार,3अप्रैल को गेहू उपार्जन पर आधी राशी मिली,शेष राशि के परेशान
शुक्रवार दोपहर को ग्राम बंधेरा निवासी भीकम सिंह ने कलेक्ट्रेट मे गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को उन्होंने गेहूं उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल बेची थी। आधी राशि का भुगतान कर दिया गया। शेष राशि का भुगतान 7 दिन के भीतर करना था। 17 दिन बाद भी वह राशि नहीं मिली। खाद्य विभाग में भी दो बार गुहार लगा चुके हैं। घर में शादी होने से राशी दिलाने की मांग की।