विदिशा नगर: वार्ड क्रमांक 18 के गली नम्बर 6 के रहवासियो ने किया वोटिंग का बहिस्कार, 10 सालों से रोड ना होने से परेशान है रहवासी
विदिशा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 में गली क्रमांक 6 में रहने वाले रहवासियों ने रोड ना होने की समस्या से परेशान होकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार दोपहर को नारेबाजी करते हुए बहिष्कार की जानकारी दी। रहवासियों ने बताया कि पिछले 10 सालों से इस गली की समस्या से परेशान हैं।