निज़ामाबाद: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सरायमीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायमीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को आज रविवार के दिन दोपहर 1 बजे गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय को भेज दिया है ।