सुजौली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात वह अपने घर में फांसी पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।यह घटना सुजौली थाना क्षेत्र के टपरा गांव की है। मृतका की पहचान पुरुषोत्तम की पत्नी नेहा के रूप में हुई है।