शहपुरा: बिछिया बड़झर के पास अनियंत्रित होकर पलटा लोडिंग ट्रक, हादसे में पाँच घायल, उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया बड़झर के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और घाट पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 8:00 बजे ट्रक तेंदू पत्ता लोडिंग कर तौरदरा गांव से निवास जा रहा था उसी दौरान घाट पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और ट्रक में सवार पांच लोग घायल हो गए घायलों का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।