मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सरकारी राशन विक्रेता की दुकान पर राशन ना देने पर हंगामा,लोगो ने ब्लैक करने का लगाया आरोप
Meerut, Meerut | Mar 17, 2024 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे लोगों ने दुकान मालिक पर राशन ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि राशन विक्रेता उनके राशन में कटौती कर उसे ब्लैक कर रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह समझाकर शांत किया।