सोहागपुर: मारपीट करने वाले की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत सिगुड़ी गांव का मामला
शहडोल सोमवार को लगभग 3:00 बजे सिगुड़ी गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के ही रहने वाले उदयभान सिंह के द्वारा आए दिन गांव में लोगों से विवाद किया जाता है,और मारपीट की जाती है,कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।