पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी में डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ शनिवार रात बाइक और चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चालक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल निवासी 30 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है।