ग्राम पंचायत घंडावा में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला की अनुशंसा से स्वीकृत बोरवेल का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। गांव के दुलावा कुएं के पास आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक काला ने कहा कि क्षेत्र में विकास की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।