दरभंगा: 11 साल पुराने आचार संहिता मामले में कोर्ट पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बाहर निकलकर राम मंदिर चोरी मामले पर पीएम पर हमलवार
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को 11 वर्ष पुराने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दरभंगा व्यवहार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। यह मामला वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज कांड संख्या 124/15 से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित समय के बाद हेलीकॉप्टर उतारा गया था और बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित की