बदायू के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर जीडी गोयनका स्कूल के पास बारात की बस व रोडवेज बस में आमने सामने की भीषण भिडंत हो गई। जिसमें बारात की बस में सवार जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के ईशों गांव के रहने वाले योगेश पुत्र संजय, सोनू पुत्र रमेश कुमार व किशन की मौत हो गई । जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।