मिर्जापुर बाजिदभोरहां व तालपुरैना में उत्पन्न हुए विवाद में पुलिस ने छः अलग अलग प्राथमिकी दर्ज किया है और उस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार की दोपहर एक बजे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सरस्वती मूर्ती विसर्जन को लेकर उत्पन्न हुए विवाद मामले में चार दोनों पक्ष के आवेदन पर जबकि दो पुलिस केस दर्ज की गयी है।