ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र से 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को किया गया गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र से 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी में कार में बनाए गए गुप्त बॉक्स से 12 किलो अफीम बरामद हुई। जिसके बाद कार में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।