कुरवाई: असम में राहुल गांधी की यात्रा पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति के नाम ईमेल से भेजा ज्ञापन
Kurwai, Vidisha | Jan 25, 2024 असम में राहुल गांधी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सुभाष बोहत ने ईमेल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है।बोहत ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी को यात्रा निकालने से रोकना चाहती है।