कुरवाई: ग्राम पंचायत मेहलुआ चौराहे पर श्री राम चरित्र मानस का हुआ आयोजन,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Kurwai, Vidisha | Jan 24, 2024 कुरवाई तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहलुआ चौराहे पर श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम चरित्र मानस का भव्य आयोजन बुधवार को हुआ।आयोजन में क्षेत्रीय विधायक हरी सिंह सपरे सहित बड़ी संख्या में आस पास के क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए।राम चरित्र मानस में शामिल होकर लोगों ने धर्म लाभ प्राप्त किया।