कुरवाई: सिरोंज रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित हुई कार्यकर्ताओं की बैठक,प्रभारी ने दिए दिशा निर्देश
Kurwai, Vidisha | Jan 25, 2024 कुरवाई नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए।बैठक में क्षेत्रीय सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक भी उपस्थित रहे।