सिसई: टाना भगत भवन में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कांग्रेस के लिए सिसई विधानसभा की सीट की उठाई मांग
Sisai, Gumla | Aug 1, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के टाना भगत भवन में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर बैठक की।इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि गुमला जिले के तीनों विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस लड़ना चाहेगी।विधायक के द्वारा कांग्रेसियों को सही मान सम्मान नहीं देने के कारण सिसई सीट कांग्रेस के लिए मांगा।