कटंगी: जनपद सदस्य अजीत बिसेन ने समझा ग्रामीणों का दर्द, निधि से लगवाया सबमर्सिबल पंप, बड़ा टोला में दूर हुआ पेयजल संकट
भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या को जनपद सदस्य अजीत बिसेन ने गंभीरता से लिया। जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत आगरवाड़ा के बड़ा टोला में ग्रामीण लंबे समय से पीने के पानी के लिए परेशान थे। ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जनपद सदस्य ने अपनी जनपद निधि से सबमर्सिबल पंप प्रदान किया। सोमवार को जनपद सदस्य अजीत बिसेन सरपंच डॉ. कमल