धार: राजवाड़ा में किशोरी ने दुष्कर्म मामले में लिखवाया दूसरे किशोर का नाम, कोतवाली थाने पर काउंसलिंग में बताया सच
Dhar, Dhar | Dec 19, 2024 धार में किशोरी ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अपहरण की धारा में प्रकरण दर्ज करवाया था। हालांकि दूसरे दिन जब महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से किशोरी की काउंसलिंग करवाई गई तो लड़की ने सच पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा पिता मुकेश उम्र 18 साल को गिरफ्तार किया हैं।