झांसी: झांसी का तापमान सीजन में पहली बार 45 डिग्री हुआ, आज हीट वेव का अलर्ट, 19 और 20 मई को बारिश के आसार
Jhansi, Jhansi | May 17, 2025 झांसी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को हीट बेव चलने का अलर्ट जारी किया है।आज भी पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। रविवार को मौसम करवट लेगा। 19 मई और 20 मई को हल्की बारिश होने का अनुमान है।