चूरू: डाक विभाग में फर्जी मार्कशीट से नौकरी के मामले में भगेला गांव के युवक को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 29, 2025 फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर भारतीय डाक विभाग में नौकरी हासिल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भगेला गांव के युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया ने शाम को बताया कि फर्जी मार्कशीट मामले में विकास कुमार गोदारा को गिरफ्तार किया गया है। डाक विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन करवाया था।