चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में सरकारी लैब के निजीकरण का विरोध, टेक्नीशियनों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Churu, Churu | Aug 29, 2025 अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में सरकारी लैब के निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। अस्पताल की केन्द्रीय प्रयोगशाला, ब्लड बैंक और मेडिकल कॉलेज लैब में लैब टेक्नीषियनों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर काम किया।