जगाधरी: मॉडल कॉलोनी के महादेव मंदिर में दानपात्र तोड़कर रुपये चोरी करने का मामला आया सामने, मामला दर्ज
विक्रम बजाज ने बताया कि वह महादेव मंदिर कमेटी का प्रधान है। ऐसे में रात के समय मंदिर का गल्ला (दानपत्र) तोड़कर के उसमें रखे हुए पैसे चोर चुरा कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया है।