बैतूल नगर: "आम तोड़ना पड़ा भारी! पेड़ से गिरकर 35 वर्षीय युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती"
बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदोली में आम तोड़ते समय एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे 35 वर्षीय युवक आनंद राव वीके, पिता पंडु वीके, आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से सीधे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल आमला सामुदायिक स्वास्थ