मुरैना नगर: महावीरपुरा में बिजली का तार डालते समय युवक को लगा करंट, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा में बिजली का तार डालते समय युवक को अचानक करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा, इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।