बांधवगढ़: दो दिन की बारिश से किसानों को मिली राहत, उमरिया में धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, फिर भी 120 मिमी बारिश की कमी
पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद उमरिया जिले के किसान कृषि कार्यों में जुट गए हैं। लंबे इंतजार के बाद मिली बारिश से खेतों में धान की रोपाई, जुताई और मताई का कार्य तेज हो गया है। बुधवार तक जिले में कुल 61.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 181.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यानी इस साल अब तक जिले में 120 मिलीमीटर कम वर्षा हुई है।