शाहगंज: अपर पुलिस महानिदेशक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले व उसके सहयोगियों के गिरफ्तारी के दिए निर्देश
कोतवाली शाहगंज की रहने वाली पीड़ित माँ द्वारा शिकायत की गई की नाबालिग पुत्री जो उसके गॉव के सतेन्द्र कुमार द्वारा बहला फुसलाकर साथ लेकर भगा ले जाया गया । सतेन्द्र कुमार एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है वह पीड़िता की पुत्री की हत्या न कर दें या किसी शहर में ले जाकर बेच न दें, पीड़ित की शिकायत पर अभियुक्तों के गिरफ्तारी का अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया है