शाहनगर: खमतरा के खेर माई प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा की भव्य बैठकी, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शाहनगर क्षेत्र के खमतरा गांव में रविवार को धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां खेर माई प्रांगण में साप्ताहिक श्रीमद भागवत कथा की बैठकी का आयोजन किया गया।रविवार शाम करीब 6 बजे खमतरा के खेर माई प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा की बैठकी प्रारंभ हुई। इससे पहले बजरंग धाम तलैया से गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई।