जबलपुर: बिजनेस में पार्टनर बनाने के नाम पर महिला से 23 लाख की ठगी, एसपी ऑफिस पहुंची शिकायत
जबलपुर: ड्राई फ्रूट और शक्कर के बिजनेस में मुनाफे का लालच देकर भरतीपुर निवासी महिला से 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवानी सोनकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई।