लोहरदगा: लोहरदगा में आंधी का कहर, पेड़ गिरने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, कई इलाकों की बिजली गुल
गुरुवार दोपहर बाद आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने लोहरदगा शहर की रफ्तार थाम दी। शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान की खबर सामने आई है। सदर थाना के समीप, जामा मस्जिद के पास और इस्लामनगर क्षेत्र में तेज हवा के कारण पेड़ गिर गए, जिससे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े पेड़ सीधे बिजली तारों पर गिर पड़े। इससे हाई