जगदलपुर: मृत व्यक्ति के नाम पर चल रहे ‘मां दंतेश्वरी ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल’ का लाइसेंस रद्द, अस्पताल में जड़ा ताला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुक्रवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी अनुसार दलपत सागर वार्ड में स्थित मां दंतेश्वरी ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल लंबे समय से एक मृत व्यक्ति के नाम से संचालित हो रहा था। इस मामले को पब्लिक ऐप ने भी प्रमुखता उठाया, जिसके बाद आज इस अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और अस्पताल में ताला जड़ दिया गया है।